गांव में शराबबंदी का असर, बाहर से शराब पीकर पहुंचे 16 लोगों पर पंचायत की कार्रवाई:केवरी गांव में शराब पीकर पहुंचने वालों पर सख्ती, पंचायत ने वसूला 45 हजार रुपये जुर्मान

गांव में शराबबंदी का असर, बाहर से शराब पीकर पहुंचे 16 लोगों पर पंचायत की कार्रवाई:केवरी गांव में शराब पीकर पहुंचने वालों पर सख्ती, पंचायत ने वसूला 45 हजार रुपये जुर्मान

अम्बिकापुर/लखनपुर। शराब से होने वाले विवाद और सामाजिक समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी का फैसला लिया है। 1 सितंबर से लागू इस व्यवस्था के तहत बाहर से शराब पीकर गांव लौटने वाले 16 लोगों पर ग्राम पंचायत ने कार्रवाई करते हुए कुल 45 हजार रुपये का आर्थिक दंड वसूला।पंचायत ने 14 लोगों पर 3-3 हजार रुपये, जबकि दो अन्य पर 1500-1500 रुपये का जुर्माना लगाया। सभी को पंचायत में बुलाकर दंड की राशि जमा कराई गई। गांव में शराब पीने और बाहर से नशे की हालत में पहुंचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पंचायत स्तर पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य शराब के कारण होने वाले घरेलू विवाद, सामाजिक अशांति और अन्य समस्याओं पर अंकुश लगाना है। पंचायत की सख्ती के बाद केवरी गांव में शराबबंदी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब यह कदम ग्रामीणों के लिए सामाजिक अनुशासन और बेहतर माहौल की दिशा में उठाई गई पहल के रूप में देखा जा रहा है।