साकालो जंगल में एमएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, गांधीनगर पुलिस जांच में जुटी
अम्बिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साकालो जंगल में एक एमएससी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जशपुर जिले के दुलदुला निवासी निखिल रंजन एक्का (पिता अजय एक्का) के रूप में हुई है। वह एमएससी की पढ़ाई कर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र ने अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।