ग्राम पंचायत धूर में गूंजा ‘मन की बात’: प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरित हुए ग्रामीण

ग्राम पंचायत धूर में गूंजा ‘मन की बात’: प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरित हुए ग्रामीण

ओड़गी, 22 फरवरी 2026।ग्राम पंचायत धूर (बूथ धूर) में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों व प्रेरक संदेशों को गंभीरता से सुना।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बलराम सोनी एवं  आशीष प्रताप सिंह रहे। उनके साथ बूथ के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। सामूहिक रूप से रेडियो/डिजिटल माध्यम से प्रसारण सुना गया, जिसके पश्चात उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों पर चर्चा भी की।

 सामाजिक सरोकारों पर रही विशेष चर्चा

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण और स्थानीय नवाचार जैसे विषयों पर दिए गए विचारों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आमजन सीधे राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ते हैं और सकारात्मक सोच को बल मिलता है।

 इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रेमसाय देवांगन, प्रवीण कुमार गुप्ता, रामाधार यादव, अरविन्द देवांगन, राजू देवांगन, जगदीश देवांगन, बानु देवांगन, घरभरन देवांगन, गोपाल यादव, संतोष कुर्रे, रामकिशुन कुर्रे, ललित सारथी एवं त्रिनेत्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने लिया जनभागीदारी का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के आह्वान को आत्मसात करते हुए ग्राम विकास, स्वच्छता अभियान और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कुलमिलाकर ग्राम पंचायत धूर में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक श्रवण सत्र रहा, बल्कि जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम भी बना।