नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 5 किलो गांजा बरामद,आरोपीत महिला गिरफ्तार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 5 किलो गांजा बरामद,आरोपीत महिला गिरफ्तार

सूरजपुर। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए डीआईजी व एसएसपी आईपीएस प्रशांत कुमार ठाकुर ने सख्ती बरतते हुए पुलिस को कड़ा निर्देश दिया है। इसी क्रम में थाना चांदनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक महिला को उसके घर से 5 किलो गांजा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। गांजे की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। यह घटना नशे के अवैध धंधे पर पुलिस की बढ़ती सतर्कता का नमूना है, जो इलाके में सनसनी फैला रही है।जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2025 को थाना चांदनी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नवाटोला निवासी मीरा देवी साहू (40 वर्ष, पति स्व. लोकनाथ साहू) अपने घर में मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए संग्रहित रखी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी मीरा देवी को बुलाकर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 5 किलो गांजा बरामद हो गया।पुलिस ने गांजा जब्त कर मीरा देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बेचने का इकबालिया बयान दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिदार और उनकी टीम की तत्परता से यह सफल कार्यवाही संभव हुई, जो नशे के सौदागरों के लिए चेतावनी का संदेश है।