पटना में विधायक भूलन सिंह ने खुद घर-घर जाकर किया सर्वे, बोले- कोई भी गरीब पक्के मकान से वंचित न रहे..

पटना में विधायक भूलन सिंह ने खुद घर-घर जाकर किया सर्वे, बोले- कोई भी गरीब पक्के मकान से वंचित न रहे..
पटना में विधायक भूलन सिंह ने खुद घर-घर जाकर किया सर्वे, बोले- कोई भी गरीब पक्के मकान से वंचित न रहे..

30 अप्रैल तक चलेगा महाअभियान, पात्र लोगों को मिलेगा पक्का मकान,‘सर्वे पूरी तरह निःशुल्क है, कोई पैसा मांगे तो करें शिकायत’ - विधायक श्री मरावी

सूरजपुर 17 अप्रैल 2025।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को जमीनी हकीकत देने “मोर दुआर साय सरकार” महाअभियान प्रदेशभर में जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने बुधवार को ग्राम पंचायत पटना पहुंचकर खुद सर्वे कार्य में भाग लिया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्थिति जानी और पात्र परिवारों का सर्वे किया।विधायक श्री मरावी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की सोच है कि हर गरीब के सिर पर अपना छत हो। उन्होंने कहा कि पहले जिन परिवारों का नाम छूट गया था, उन्हें इस बार फिर से मौका दिया जा रहा है। यह महाअभियान गरीबों के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

किसी को पैसे देने की ज़रूरत नहीं

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सर्वे कार्य पूरी तरह निःशुल्क है। यदि कोई कर्मचारी या बिचौलिया इसके एवज में आपसे पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9244049285 पर करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की जानकारी आप सीधे जिला प्रशासन या जनपद पंचायत कार्यालय में भी दे सकते हैं।

अब तक 76 हजार से अधिक परिवारों का सर्वे पूरा

कार्यक्रम में मौजूद जनपद पंचायत सीईओ श्री संजय राय ने बताया कि जिले में अब तक कुल 76,811 परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है। जिसमें भैयाथान विकासखंड में 20,953,ओड़गी विकासखंड में 7657,प्रतापपुर विकासखंड में 14,359,प्रेमनगर विकासखंड में 6,697,रामानुजनगर विकासखंड में 14,276,सूरजपुर विकासखंड में 12,869 किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे सूची का वाचन किया जाएगा और पात्र परिवारों को अंतिम रूप से चयनित कर प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।

हजारों मकानों की मिली स्वीकृति, जल्द करें निर्माण पूर्ण

विधायक मरावी ने यह भी बताया कि बीते 6 से 8 महीनों में हजारों मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करें ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके और अगली सूची में नए परिवारों को स्थान दिया जा सके।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, महिलाएं बोलीं- पहली बार जनप्रतिनिधि खुद आए दरवाजे पर

सर्वे के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई विधायक खुद उनके दरवाजे तक आया और पक्के मकान का आश्वासन देकर गया। स्थानीय निवासी कई महिलाओं ने बताया कि पहले कई बार आवेदन देने के बाद भी नाम नहीं जुड़ा, लेकिन इस बार उम्मीद जगी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू, सुजीत देव पांडेय, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने सर्वे अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।