भाजपा महिला मोर्चा महामाया मंडल की नई टीम घोषित, सरस्वती यादव बनीं अध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा महामाया मंडल की नई टीम घोषित, सरस्वती यादव बनीं अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा महामाया मंडल की नई टीम घोषित, सरस्वती यादव बनीं अध्यक्ष

अम्बिकापुर। भाजपा संगठन में महिला शक्ति को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भाजपा महिला मोर्चा महामाया मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह सूची भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी तथा मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव की अनुशंसा पर जारी की गई।जारी सूची के अनुसार श्रीमती सरस्वती यादव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती रिची कश्यप, श्रीमती गीता पाण्डेय एवं श्रीमती प्रभा यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री के रूप में श्रीमती अर्चना वर्मा एवं श्रीमती रीना राय को जिम्मेदारी दी गई है।मंत्री पद पर श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती पूर्णिमा सोनी, श्रीमती पुष्पा दास एवं श्रीमती नीलम राय को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष के रूप में श्री रीना मिश्रा तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रजनी साव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए हैं, जिनमें कार्यालय मंत्री श्रीमती साधना मिश्रा, मीडिया प्रभारी श्रीमती राखी सोनी, मीडिया सह प्रभारी श्रीमती किरण गुप्ता तथा सोशल मीडिया सह प्रभारी श्रीमती पुष्पा दास एवं श्रीमती चांदनी चौहान शामिल हैं।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों को नई गति देंगे।नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सभी नवनियुक्त बहनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।