भाजयुमो में संगठनात्मक मजबूती: अनूप जायसवाल बने जिला नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख

भाजयुमो में संगठनात्मक मजबूती: अनूप जायसवाल बने जिला नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख

दतिमा मोड़/सूरजपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।इसी क्रम में ग्राम राई, भटगांव मंडल निवासी अनूप जायसवाल को जिला भाजयुमो नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनूप जायसवाल लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सतत सहभागिता रही है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वे युवा मोर्चा भटगांव मंडल के उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रतिनिधि (वन परीक्षेत्र कसकेला), अखिल भारतीय हिन्दू महासभा सूरजपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे हाईस्कूल शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत राई के पंच (वार्ड क्रमांक 03) तथा कृषि, राजस्व एवं वन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।संगठन ने उनकी प्रभावी कार्यशैली, निरंतर जनसंपर्क अभियान और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की खबर से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।अपनी नियुक्ति पर अनूप जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य जारी रखेंगे।