भैयाथान में भाजयुमो को मिला नया युवा नेतृत्व:अभिषेक गुप्ता बने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भैयाथान में भाजयुमो को मिला नया युवा नेतृत्व:अभिषेक गुप्ता बने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भैयाथान। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।इसी क्रम में भैयाथान मंडल अध्यक्ष के रूप में अभिषेक गुप्ता की नियुक्ति की गई। घोषणा होते ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।अभिषेक गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने युवा मोर्चा को अधिक सक्रिय, संगठित और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में भैयाथान मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।