राज्य कर्मचारी संघ ने किया संगठन विस्तार, संगीता नंदी बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष
सूरजपुर। राज्य कर्मचारी संघ ने जिला इकाई सूरजपुर का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण तिवारी और प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष मो. सऊद मोहम्मद अंसारी की अनुशंसा के तहत जिला अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य ने यह कदम उठाया। इसके तहत श्रीमती संगीता नंदी, व्याख्याता (अंग्रेजी), सेजस विश्रामपुर को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, सुनील सिंह, व्याख्याता (वाणिज्य), स्वामी आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विश्रामपुर को ब्लॉक अध्यक्ष और दीपक कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला मुहारीडांड़, केशव नगर को ब्लॉक सचिव बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला अध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने के लिए अन्य पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया। यह कदम कर्मचारी संघ की एकजुटता और सक्रियता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।