शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म: रायपुर का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अम्बिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने महिला अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी चन्दन साहू को गिरफ्तार किया है। भोथीडीह, गोबरा नवापारा (रायपुर) निवासी आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। उक्ताशय पर प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 6 जून 2025 को थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 329/25, धारा 69 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, महिला आरक्षक तेजश्वरी, आरक्षक प्रवीण खलखो और सुरेश भगत की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला अपराधों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।