संयुक्त शिक्षक संघ: कुलदीप सिंह बने भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष, एकजुटता पर जोर

संयुक्त शिक्षक संघ: कुलदीप सिंह बने भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष, एकजुटता पर जोर
संयुक्त शिक्षक संघ: कुलदीप सिंह बने भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष, एकजुटता पर जोर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले भैयाथान ब्लॉक में नई नेतृत्व की बागडोर कुलदीप सिंह को सौंपी गई। जिला प्रबंध कार्यकारिणी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कुलदीप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे के बीआरसीसी बनने के बाद यह जिम्मेदारी कुलदीप को दी गई। संकुल अध्यक्ष से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष और अब ब्लॉक अध्यक्ष तक का उनका सफर शिक्षकों के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।

सुप्रीम कोर्ट के TET फैसले पर चिंता, एकजुटता की अपील  

नियुक्ति समारोह में जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले, जिसमें शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य किया गया है, को चिंताजनक बताया। त्रिपाठी ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन इस मुद्दे पर अखिल भारतीय शिक्षक फेडरेशन के साथ मिलकर पुनर्विचार याचिका की रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से संगठन के प्रति विश्वास और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

कुलदीप सिंह का वादा: समर्पण के साथ करेंगे काम

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे संघ के निर्देशों का पालन कर समर्पण भाव से शिक्षकों की समस्याओं को उठाएंगे। उनकी विनम्रता और सरलता ने समारोह में उपस्थित शिक्षकों का दिल जीत लिया।

इनकी रही उपस्थिति  

समारोह में प्रांतीय पदाधिकारी राकेश शुक्ल, शहादत अली, जिला उपाध्यक्ष गिरिवर यादव, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, प्रवक्ता मनोज कुशवाहा, महामंत्री दिल मोहम्मद अंसारी, संधारी देवांगन, इंदुमौली मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी, राजकुमार सिंह, राधेश्याम साहू, सुरेंद्र दुबे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फूल साय मराबी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, इंदुमती सोनवानी, किरण बाला सोनी, गायत्री मिश्रा, कृष्ण गोपाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।