सरगुजा पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 1000 से अधिक नागरिक जागरूक

सरगुजा पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 1000 से अधिक नागरिक जागरूक
सरगुजा पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 1000 से अधिक नागरिक जागरूक

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।अभियान के तहत मुख्य बाजार, स्कूल परिसर, चौराहों और व्यस्त स्थानों पर पुलिस टीमों ने नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा रेड सिग्नल का पालन, गति सीमा में वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग न करना, मोबाइल का उपयोग न करना तथा तीन सवारी न करने की सलाह दी गई।इस दरम्यान पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक अभियान में करीब 1000 से अधिक नागरिकों को जागरूक किया जा चुका है। थाना व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी आईपीएस श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना जगाना है।