जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव: अंकुश सिंह ने वृद्धा व अनाथ आश्रम में बांटी खुशियां
अम्बिकापुर ।जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने अपने जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के साथ मनाते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने नगर स्थित वृद्धा आश्रम एवं अनाथ आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों और बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।आश्रम परिसरों में सादगीपूर्ण लेकिन आत्मीय वातावरण में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान अंकुश सिंह ने बुजुर्गों का हालचाल जाना, बच्चों से संवाद किया और उनके साथ समय बिताया। सामग्री वितरण के साथ उन्होंने यह संदेश दिया कि जीवन के विशेष अवसरों को समाज के वंचित वर्गों के साथ साझा करना ही वास्तविक उत्सव है।गौरतलब है कि अंकुश सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के सुपुत्र हैं। पारिवारिक सामाजिक संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनसेवा, सामाजिक सरोकार और युवाओं से जुड़ाव के कारण उनकी पहचान एक उभरते हुए युवा भाजपाई नेता के रूप में भी मजबूत होती जा रही है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करती है। जन्मदिवस पर सेवा को प्राथमिकता देने का यह प्रयास निश्चित ही समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।