नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर। लखनपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश सारथी को गिरफ्तार किया है। घटना 7 अगस्त 2025 को हुई, जब पीड़िता के पिता ने थाना लखनपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया।  पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 193/25, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता को आरोपी रितेश सारथी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके आधार पर मामले में धारा 64(2)(ड) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 6 जोड़ी गई।  लखनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप, सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र सिंह, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राकेश एक्का, राज जायसवाल और पैमासी सिंह की अहम भूमिका रही।