बिहारपुर में अवैध धान भंडारण पर छापा, 18 बोरी जब्त,प्रशासन की सख्ती जारी, जांच शुरू

बिहारपुर में अवैध धान भंडारण पर छापा, 18 बोरी जब्त,प्रशासन की सख्ती जारी, जांच शुरू

सूरजपुर ।बिहारपुर क्षेत्र में धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में ग्राम अवंतिकापुर में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 18 बोरी धान जब्त किया है।जानकारी के मुताबिक, टीम को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय निवासी राममिलन सिंह से धान के स्वामित्व और जिस भूमि पर भंडारण किया गया था, उससे संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके बाद प्रशासन ने धान को जब्त करते हुए मामला जांच में ले लिया है। बहरहाल यह कार्रवाई धान की सरकारी खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अवैध व्यापार पर रोक लगाने के तहत की गई है।प्रशासनिक टीम की इस सख्ती से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।