भाजयुमो शिवनंदनपुर मंडल की कमान अंकित दुबे को, नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजयुमो शिवनंदनपुर मंडल की कमान अंकित दुबे को, नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।इसी क्रम में शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में अंकित दुबे की नियुक्ति की गई। घोषणा के साथ ही क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। युवा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित दुबे ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि अंकित दुबे के नेतृत्व में शिवनंदनपुर मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।