राजकिशोरनगर बना खेल का उत्सव स्थल: रोमांचक फाइनल में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राजकिशोरनगर बना खेल का उत्सव स्थल: रोमांचक फाइनल में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
राजकिशोरनगर बना खेल का उत्सव स्थल: रोमांचक फाइनल में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

सूरजपुर। जिले के भटगांव मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत राजकिशोरनगर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। ग्राम पंचायत राजकिशोरनगर और दतिमा के बीच खेले गए इस रोमांचक फाइनल मैच में हजारों की संख्या में ग्रामीणों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।मैच में दोनों टीमों ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम क्षणों तक चले रोमांच के बीच राजकिशोरनगर की टीम विजेता बनी, जबकि दतिमा की टीम उपविजेता रही। पूरे मैदान में तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के जोश ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाता है। उन्होंने दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन प्रयास और समर्पण ही असली सफलता है।उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जिस विश्वास के साथ भटगांव विधानसभा की विधायक व मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को विजयी बनाया है, वह विकास के नए द्वार खोलेगा। मंडल अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के हर संभव कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष के हाथों विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सुगा टीम को भी नगद राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर सरपंच बसंत सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मार्को, उपसरपंच प्रतिनिधि चेतन राजवाड़े, आयोजन समिति अध्यक्ष सुखलाल राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और हजारों दर्शक उपस्थित रहे। कुलमिलाकर गांव के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, युवा ऊर्जा और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक है। राजकिशोरनगर का यह फाइनल मुकाबला लंबे समय तक ग्रामीणों की स्मृतियों में जीवंत रहेगा।