रामानुजनगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: स्कूलों की प्रभात फेरी से गूंजे देशभक्ति के नारे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
रामानुजनगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सेजेस रामानुजनगर ने मिलकर जोरदार उत्सव मनाया। सुबह 9 बजे एसएमडीसी अध्यक्ष विकास दुबे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले, दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक प्रभात फेरी निकाली, जो सुभाष चौक से बस स्टैंड तक गई। गगनभेदी नारों से पूरा इलाका देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास दुबे, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मरकाम, सरपंच राम सिंह टेकाम समेत भाजपा के प्रदीप झा, अनूप दुबे, संजीव गुप्ता, सेवानिवृत्त व्याख्याता पंडित नागेंद्र उपाध्याय जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए। विद्यालय प्राचार्य पीसी सोनी की अध्यक्षता में व्याख्याता सीमा दुबे, विकास नामदेव, गोपाल सिंह, नरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अर्चना दुबे, मंजरी तिवारी, आशा बरवा, श्रुति साहू, शिक्षक प्रकाश कुमार जोल्हे, बिहारी लाल साहू, वर्षा सिंह, प्रयोगशाला सहायक विकास देवांगन, श्याम सिंह मरावी और सेजेस के राजीव मिश्रा, ऋषिकेश साहू, आंचल साहू, बिना प्रजापति, पूजा गुप्ता, लोमेश सिन्हा, पुष्पेंद्र ठाकुर, योगेश साहू, इसरार हयात विवेक, सहायक शिक्षक प्रार्थना बाघे, अल्पना, जय गुप्ता, पीटीआई नवीन राठौर ने सक्रिय भूमिका निभाई। हजारों छात्र-छात्राएं, एनएसएस स्वयंसेवक और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने उत्सव को यादगार बना दिया।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, स्टंट डांस और क्षेत्रीय नृत्यों से मंच पर जलवा बिखेरा। प्रदीप झा ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया, जबकि पवन सिंह ने बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए शुभकामनाएं दीं। विकास दुबे ने छात्रों को अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य पीसी सोनी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा और व्याख्याता निकिता केसरी ने किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समापन हुआ। यह आयोजन युवाओं में देशप्रेम की अलख जगाने में सफल रहा।