विकसित भारत के अमृत काल की सिद्धि का संकल्प: भटगांव मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न

विकसित भारत के अमृत काल की सिद्धि का संकल्प: भटगांव मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न

सूरजपुर/दतिमा मोड़। भटगांव मंडल के मंगल भवन में रविवार को भाजपा मंडल कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को विकसित भारत के अमृत काल की सिद्धि तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला मंत्री अशोक सिंह और मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला मंत्री अशोक सिंह और प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अनुप सिन्हा ने विस्तार से विषय रखते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सेवा और सुशासन के माध्यम से देश ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। हमें इस संकल्प को बूथ स्तर तक ले जाना है।कुलमिलाकर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति पर चर्चा की। यह बैठक कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बहरहाल कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संतलाल प्रजापति, महरजिया सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आशीष बाजपेई, अनिता राजवाड़े, ठाकुर पैकरा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामफल पैकरा, जिला पदाधिकारी वीरेंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष ओमकार सिंह, राजू जायसवाल, विक्की मिंज, रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल, पार्षद विकास राजवाड़े, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।