सूरजपुर में प्रशासनिक फेरबदल: चार जनपद पंचायतों के सीईओ का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

सूरजपुर में प्रशासनिक फेरबदल: चार जनपद पंचायतों के सीईओ का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

सूरजपुर, 16 मई 2025। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के तबादले की सूची जारी की गई है। यह तबादला आदेश जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसके तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उक्ताशय पर प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. नृपेन्द्र सिंह जो पहले जनपद पंचायत ओड़गी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, अब जनपद पंचायत प्रतापपुर की कमान संभालेंगे। वहीं, निलेश कुमार सोनी जो भैयाथान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, उन्हें जनपद पंचायत ओड़गी भेजा गया है। इसके अलावा विनय कुमार गुप्ता जो प्रेमनगर जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, अब जनपद पंचायत भैयाथान का दायित्व संभालेंगे। वहीं, संजय राय जो वर्तमान में जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं, उनको जनपद पंचायत प्रेमनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस तबादले से जिला प्रशासन ने ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने का प्रयास किया है।