दिल्ली से फिर छत्तीसगढ़ लौटे संजय मरकाम, कबीरधाम में मिली डिप्टी कलेक्टर की नई जिम्मेदारी
सूरजपुर। राजधानी दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में करीब एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य सरकार के अधिकारी संजय मरकाम की एक बार फिर छत्तीसगढ़ वापसी हुई है। शासन ने उनका तबादला करते हुए उन्हें कबीरधाम जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।संजय मरकाम को करीब एक वर्ष पहले दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पदस्थ किया गया था। वहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अब शासन ने उन्हें वापस प्रदेश बुलाते हुए कबीरधाम जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी है।संजय मरकाम इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रशासनिक दायित्वों के दौरान उनकी सहज कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।
सूरजपुर से जुड़ी हैं जड़ें
संजय मरकाम का सूरजपुर जिले से गहरा जुड़ाव है। वे जिले के मूल निवासी हैं और सूरजपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम के छोटे भाई हैं। ऐसे में दिल्ली से उनकी वापसी और कबीरधाम में नई जिम्मेदारी मिलने की खबर ने परिवार के साथ ही उनके शुभचिंतकों और जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है।दिल्ली की जिम्मेदारियों से अब कबीरधाम की नई पारी तक, संजय मरकाम के प्रशासनिक सफर का यह नया पड़ाव है। जिलेवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी सहज कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव कबीरधाम के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।