सेवा, स्वच्छता और संकल्प का संगम: बिहारपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

सेवा, स्वच्छता और संकल्प का संगम: बिहारपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया
सेवा, स्वच्छता और संकल्प का संगम: बिहारपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

फल–मिठाई वितरण, स्वच्छता अभियान और ‘सेवा-सुशासन संकल्प दिवस’ के रूप में हुआ आयोजन

सूरजपुर। जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी मंडल बिहारपुर के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, सेवा भाव और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम को ‘सेवा, सुशासन एवं संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें जनसेवा और स्वच्छता का संदेश प्रमुख रहा।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील ग्राउंड स्थित सामुदायिक भवन में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में भर्ती मरीजों को फल एवं मिठाइयां वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास और सुशासन के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह, महामंत्री रामनारायण यादव, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य उपाध्यक्ष कालीचरण काशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जायसवाल, राम प्रताप विश्वकर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष मुकुंद लाल जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज यादव, किसान मोर्चा महामंत्री उपेंद्र गुप्ता (उर्फ दउवा गुप्ता), युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय जायसवाल, लालमन सिंह, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश रजक, महिला मोर्चा महामंत्री राजकुमारी जायसवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंटू मति यादव एवं श्रीमती जायसवाल, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी लाल बहादुर यादव, सह प्रभारी कृष्ण मुरारी जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल मंत्री मंदेश गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल मंत्री चंद्रमती जायसवाल, करुणा विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुलमिलाकर कार्यक्रम ने न केवल संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत किया, बल्कि समाजसेवा के माध्यम से आमजन के बीच सकारात्मक संदेश भी पहुंचाया।