आदर्श बंसल को उद्योग कैट सरगुजा का नया कमान, व्यापारियों को एकजुट करने का संकल्प

आदर्श बंसल को उद्योग कैट सरगुजा का नया कमान, व्यापारियों को एकजुट करने का संकल्प

अम्बिकापुर। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सरगुजा इकाई के लिए उद्यमी आदर्श बंसल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र तिवारी की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष उद्योग कैट अश्विन गर्ग, इकाई प्रभारी कन्हैया गुप्ता व जिला अध्यक्ष कैट मुकेश अग्रवाल की अनुशंसा से लिया गया।नव नियुक्त अध्यक्ष आदर्श बंसल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जोश भरे अंदाज में कहा, "मैं सरगुजा के व्यापारी भाइयों को एकजुट कर उद्योग कैट को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा। संगठन को और सशक्त, सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा।" उनकी यह प्रतिबद्धता व्यापारी समुदाय में नई ऊर्जा का संचार करने वाली है।