चुनावी सरगर्मी के बीच जायसवाल समाज की बैठक, स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन

चुनावी सरगर्मी के बीच जायसवाल समाज की बैठक, स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन

सूरजपुर।नगर पंचायत चुनाव के माहौल में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में शिवनंदनपुर स्थित प्रभात जायसवाल के निवास पर जायसवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहां समाज की एकजुटता और चुनावी रणनीति दोनों की झलक देखने को मिली।बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शामिल होकर समाजजनों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, जनसेवा और नगर के समग्र उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों की जीत विकास को नई गति देगी।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने समाजजनों से समर्थन और आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और नगर के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।सामाजिक कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने शिवनंदनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3, 4 और 10 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।वहीं जायसवाल समाज की बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में सत्यनारायण जायसवाल, रामानंद जायसवाल और मिथलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज की सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई। कुलमिलाकर चुनावी माहौल के बीच आयोजित इस बैठक ने साफ संकेत दिया कि इस बार सामाजिक समीकरण भी चुनावी राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।