नकली सोने की चमक में फंसा शिकार: 4 ठग गिरफ्तार, 1.24 लाख नकद बरामद

नकली सोने की चमक में फंसा शिकार: 4 ठग गिरफ्तार, 1.24 लाख नकद बरामद

सूरजपुर। होली के आसपास रची गई एक सुनियोजित ठगी की कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। असली सोने के छोटे सैंपल से भरोसा जीतकर लाखों की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को थाना चांदनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामले में ग्राम दर्रीपारा (थाना झिलमिली) निवासी बालरूप गुप्ता ने 16 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि होली से कुछ दिन पहले ग्राम पपराखांड सावारांवा निवासी सोनू के माध्यम से उसे दो अज्ञात व्यक्तियों का संपर्क मिला, जो सस्ते में सोना बेचने की बात कर रहे थे।6 मार्च को वह सोनू के साथ बिहारपुर नवाटोला पहुंचा, जहां आरोपियों ने सोने का सैंपल दिखाया और छोटा टुकड़ा काटकर दिया। भैयाथान के एक सोनार से जांच कराने पर वह सैंपल असली निकला, जिससे पीड़ित का भरोसा और मजबूत हो गया।इसके बाद 11 मार्च को सौदा तय हुआ और रेडीपहरी चौक ठाडपाथर (थाना चांदनी) में पीड़ित ने 2 लाख 20 हजार रुपए नकद देकर सोने के बिस्किट खरीदे। बाद में पता चला कि कपड़े में लपेटकर पीतल को सोने जैसा बनाकर ठगी की गई है।

पुलिस की तत्परता से खुला मामला

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से जांच शुरू की। पहले कमीशन के लालच में फंसाने वाले अर्जुन देवांगन और मोहन उर्फ सोनू को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर राजेन्द्र यादव और किशोरी लाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में चारों आरोपियों ने ठगी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 24 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

 गिरफ्तार आरोपी

अर्जुन देवांगन (35), मसनकी, थाना ओड़गी

मोहन उर्फ सोनू (29), सावारांवा दर्री घटिया पपडाखांड, थाना ओड़गी

राजेन्द्र यादव (46), कर्री, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर (बलरामपुर)

किशोरी लाल यादव (42), कर्री, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर

 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांदनी आर.पी. साहू, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह पोर्ते सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।