भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूरजपुर के सचिन तायल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूरजपुर के सचिन तायल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सरल–सहज समाजसेवी चेहरे को संगठन ने दिया सम्मान

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में सूरजपुर जिले से सचिन तायल को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।घोषणा के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन से जुड़े नेताओं का कहना है कि सचिन तायल की नियुक्ति उनके निरंतर परिश्रम, संगठनात्मक सक्रियता और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का परिणाम है। वहीं दूसरी तरफ नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सचिन तायल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल, सक्रिय व जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

सरल, सहज और समाजसेवी छवि

सचिन तायल को एक सरल, सहज और मिलनसार समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव आगे रहते हैं। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति को युवाओं के बीच संगठन की स्वीकार्यता और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रदेश कार्यकारिणी में सचिन तायल की भागीदारी से सूरजपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से पार्टी के मंच पर रखा जा सकेगा। इससे युवाओं की सहभागिता भी और सशक्त होगी।