राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव: शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों ने दिखाया जोश
सूरजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल कल्याणपुर ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर बुधवार को भव्य पथ संचलन और विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला सूरजपुर के कार्यवाह अनीश गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ नागरिक मुरारी प्रसाद जायसवाल मुख्य अतिथि और उपखंड संघचालक विवेकानंद विश्वास मंचासीन रहे।इस दरम्यान ग्रामवासियों, व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। परंपरानुसार शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य शिक्षक सूर्यकांत वैष्णव, प्रार्थना प्रमुख तीरथ राजवाड़े, सुभाषित शिव राजवाड़े, अमृतवचन उपेंद्र सिंह और एकल गीत बृज पैकरा ने प्रस्तुति दी। उपखंड कार्यवाह विनोद वैष्णव ने परिचय कराया।मुख्य वक्ता अनीश गुप्ता ने कहा, संघ के संस्थापक की कल्पना आज बट वृक्ष के रूप में साकार हो रही है। स्वयंसेवकों के समर्पण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है।” उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तनों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कोरिया विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश सिंह, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख खिलेंद्र वैष्णव, ठाकुर राम राजवाड़े सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला।