सोनपुर पहुंचकर सांसद चिंतामणि ने दी नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा सत्यनारायण सिंह को बधाई, एकलव्य विद्यालय का लिया जायजा

सूरजपुर/भैयाथान ।भाजपा अजजा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह को बधाई देने सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज उनके गृहग्राम सोनपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने परंपरागत ढंग से सांसद का स्वागत किया, जिसमें करमा नृत्य दल ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ आतिथ्य सत्कार किया। सांसद ने नृत्य दल को पुरस्कृत भी किया।इस दरम्यान सांसद चिंतामणि महराज ने सत्यनारायण सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता हुबलाल सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, रामू गोस्वामी, राजेश्वर तिवारी, रामाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, महबुल्ला रजा, शैलेन्द्र गुप्ता, शांतनु गोयल, वीरेंद्र साहू, सीताराम कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।  

एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण, शिक्षा पर जोर  

सोनपुर प्रवास के दौरान सांसद ने आवासीय एकलव्य विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने किचन और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया, विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और रहन-सहन के बारे में बात की, साथ ही शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों और सुविधाओं पर चर्चा की। सांसद ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा, आदिवासी अंचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।