43 साल की सेवा का सम्मानजनक समापन: पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आर.एस. बघेल को भावभीनी विदाई

43 साल की सेवा का सम्मानजनक समापन: पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आर.एस. बघेल को भावभीनी विदाई

सूरजपुर।पशुधन विकास विभाग में 43 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले उप संचालक डॉ. आर.एस. बघेल को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विभागीय स्तर पर गरिमामय एवं भावभीनी विदाई दी गई। वर्ष 1983 में प्रारंभ हुई उनकी शासकीय सेवा यात्रा सम्मान और उपलब्धियों के साथ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची।विदाई समारोह में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. बघेल के दीर्घ, प्रेरणादायी और परिणामोन्मुखी सेवाकाल को स्मरण किया। पशुपालन एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को विभाग के लिए मील का पत्थर बताया गया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बघेल ने अपने सेवाकाल की स्मृतियां साझा कीं और विभागीय स्टाफ के सहयोग, स्नेह एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का सहयोग और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी रही है।कार्यक्रम के अंत में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. बघेल को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। भावनाओं से भरे इस क्षण ने समारोह को यादगार बना दिया।