कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से जाना महतारी वंदन और मातृ वंदना योजना का हाल:हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर आर्थिक सहायता के उपयोग और परिवार में आए बदलावों की ली जानकारी

सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम कुंजनगर पहुंचकर महिलाओं और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं से योजनाओं की उपयोगिता, आर्थिक सहायता और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।मंत्री ने महिलाओं से बातचीत करते हुए जाना कि शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद किस तरह उनकी दैनिक जरूरतों, घरेलू खर्च और मातृत्व से जुड़ी आवश्यकताओं में सहायक बन रही है। हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से उन्हें आर्थिक सहयोग मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं और अनुभवों को गंभीरता से सुना। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, मातृत्व सहयोग और परिवार के पोषण को बेहतर करने के प्रयासों पर भी जोर दिया गया।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस संवाद का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के वास्तविक लाभ को समझना और हितग्राहियों तथा शासन के बीच सीधा संपर्क मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।