भाजयुमो भैयाथान की नई टीम घोषित: युवाओं को कमान, संगठन में जोश और नई ऊर्जा

भाजयुमो भैयाथान की नई टीम घोषित: युवाओं को कमान, संगठन में जोश और नई ऊर्जा
भाजयुमो भैयाथान की नई टीम घोषित: युवाओं को कमान, संगठन में जोश और नई ऊर्जा

सूरजपुर/भैयाथान। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय जनता युवा मोर्चा भैयाथान मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की मंशा के साथ घोषित इस टीम में ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई इस घोषणा के तहत उजाला ठाकुर को मंडल महामंत्री, मनीष यादव एवं आयुष गोयल को मंडल उपाध्यक्ष, शत्रुघन तिवारी को मंडल मीडिया प्रभारी तथा रोहित पांडेय को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।यह नियुक्तियां किरण सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष) एवं पवन साय (प्रदेश महामंत्री, संगठन) के मार्गदर्शन तथा राहुल योगराज टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो) के निर्देशानुसार की गईं। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता की सहमति से, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने नई टीम की घोषणा की।

स्वागत में उमड़ा युवा उत्साह

घोषणा के साथ ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।

जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे। साथ ही भैयाथान मंडल में युवा मोर्चा को अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावशाली बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में भैयाथान मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और नई गति मिलेगी।