मेहनत रंग लाई: सूरजपुर के निखिल साहू ने पास की CA इंटर परीक्षा, परिवार व शहर में गर्व का माहौल

मेहनत रंग लाई: सूरजपुर के निखिल साहू ने पास की CA इंटर परीक्षा, परिवार व शहर में गर्व का माहौल

सूरजपुर। सपनों को सच करने के लिए की गई मेहनत आखिरकार रंग लाई। शहर के होनहार छात्र निखिल कुमार साहू ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सूरजपुर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी और गर्व का माहौल है।निखिल की प्रारंभिक शिक्षा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सूरजपुर से हुई। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। CA जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने निरंतर मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ अध्ययन किया। उनकी यही लगन आज सफलता बनकर सामने आई है।निखिल, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं आर.के. रेडियोस के व्यवस्थापक राकेश साहू के सुपुत्र हैं। परिवार में शिक्षा और संस्कारों का वातावरण रहा है। उनकी बड़ी बहन नेहा साहू स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि छोटी बहन प्रिया साहू जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे प्रेरणादायी माहौल में पले-बढ़े निखिल ने भी अपने परिश्रम से परिवार का मान बढ़ाया है।निखिल की सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निखिल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी सतत मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी पहला पड़ाव है, उनका लक्ष्य CA फाइनल उत्तीर्ण कर एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है।