रक्त की हर बूंद बनी जीवन की उम्मीद, सेवा संकल्प के साथ भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

रक्त की हर बूंद बनी जीवन की उम्मीद, सेवा संकल्प के साथ भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर
रक्त की हर बूंद बनी जीवन की उम्मीद, सेवा संकल्प के साथ भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में हुए आयोजन में युवाओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं के चेहरों पर उत्साह था, तो उनके इस छोटे से प्रयास में किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन को बचाने की बड़ी संवेदना भी दिखाई दी। रक्त की एक-एक बूंद किसी परिवार के लिए उम्मीद बन सकती है, इसी भावना के साथ लोगों ने आगे आकर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता का परिचय भी है। युवाओं की यह भागीदारी सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, उपाध्यक्ष संत सिंह, प्रदेश सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल तथा जनपद सभापति यशवंत सिंह सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन के समापन पर जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने रक्तदाताओं के साथ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के जीवन के लिए दिया गया रक्त रिश्तों की सीमाओं से कहीं आगे जाकर इंसानियत का रिश्ता जोड़ता है।