सनातन विरोध के आरोप पर उग्र हुआ भाजयुमो, सूरजपुर में भूपेश बघेल का पुतला दहन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता बोले—पिता की राह पर चलकर सनातन विरोध की परंपरा निभा रहे हैं बघेल
सूरजपुर।सनातन धर्म के कथित विरोध के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने उग्र प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के अग्रसेन चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सनातन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपमानजनक रवैया अपना रहे हैं, जिसे लेकर युवाओं में आक्रोश है।
“सनातन के अपमान की परंपरा निभा रहे हैं”
भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल अपने पिता की भांति सनातन धर्म के विरोध की परंपरा निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का विरोध सुनियोजित है।देव गुप्ता ने कहा कि रामसेतु और भगवान राम को काल्पनिक बताने से लेकर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व का दूरी बनाना, उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
“आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं”
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों में शिवभक्ति के लिए गांव-गांव से श्रद्धालु उमड़ते हैं और ऐसे संतों का अपमान करोड़ों आस्थावानों की भावनाओं पर चोट है। वहीं, पं. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा देश-विदेश में सनातन का संदेश फैलाने को उन्होंने गर्व का विषय बताया।
कांग्रेस पर तीखा हमला
देव गुप्ता ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने वालों को सनातन और साधु-संतों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन विरोधी रुख के कारण सिमटती जा रही है और आने वाले समय में देश कांग्रेस मुक्त होगा।
इनकी रही मौजूदगी
प्रदर्शन में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू मुकेश साहू, महामंत्री रूपेंद्र कुशवाहा, किशन देवांगन, कैलाश गुप्ता, अशोक यादव, हरिनारायण, ज्ञान प्रकाश, सहीम अंसारी, दीक्षित वर्मा, राजकुमार यादव, जीतू मानिकपुरी, पप्पू साहू, रवीन्द्र विश्वकर्मा, राहुल जयसवाल, शशांक दुबे, विष्णु सोनी, विशाल गुप्ता, देव हलदार, सोनू साहू, दिलीप साहू, हेमंत बैगा, पटेल ठाकुर , बंटी ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता, आदर्श यादव,घनश्याम यादव ,विभु चतुर्वेदी ,राहुल यादव,सुशील विश्वकर्मा, हर्ष गुप्ता,संतोष मानिकपूरी, आदर्श यादव,ओमप्रकाश, नरसिंह,अमन जायसवाल, संजय मानिकपूरी ,राजू जायसवाल, रणजीत सिंह, जयप्रकाश यादव, प्रियेश गुप्ता, करण सोनवानी , राजेंद्र कुशवाहा, सूरज सिंह राजपूत ओपी सिंह, राजेश राजवाड़े, प्रकार गुप्ता, सानू साहू ,प्रिंस साहू ,अमन साहू ,संदीप साहू ,जितेंद्र शर्मा ,गौरव दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरे घटनाक्रम के दौरान अग्रसेन चौक पर माहौल गर्म रहा और पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुई।