मैनपाट में खौफनाक हत्या:युवक का शव मिला, हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

मैनपाट में खौफनाक हत्या:युवक का शव मिला, हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

अम्बिकापुर (ब्रेकिंग)। सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदारीडीह में एक कॉलोनी निर्माण स्थल पर मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान राजू  के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मिस्त्री का काम कर रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात राजू और उसके साथ काम करने वाले एक अन्य युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। सुबह राजू का शव मिला, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। शव के सिर पर गंभीर चोटें हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची है और  मामले की जांच शुरू कर दी है।