कैलाश मोड़ पर चोरों का धावा, किराना और मेडिकल स्टोर के टूटे ताले

कैलाश मोड़ पर चोरों का धावा, किराना और मेडिकल स्टोर के टूटे ताले

अम्बिकापुर। शहर के कैलाश मोड़ इलाके में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए किराना और मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ दिए। चोर ड्राई फ्रूट्स, घी और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब एक माह पहले भी इसी इलाके में एक अन्य दुकान का ताला टूटा था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। वारदात के पीछे नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।