सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का, IT और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का, IT और ऑटो शेयर्स में बिकवाली
शेयर बाजार में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 25,950 पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है। कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 7 जनवरी को DII ने ₹2,992 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 7 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 102 अंक की गिरावट के साथ 84,961 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,140 के स्तर पर बंद हुआ था।