केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का रायपुर दौरा:मुख्यमंत्री के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल ,महिला-बाल कल्याण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा बालिका गृह-नारी निकेतन का निरीक्षण

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने रविवार को अपने एकदिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दरम्यान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ रायपुर में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित योजनाओं पर चर्चा हुई। रायपुर के पहुना भवन में केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री श्रीमती राजवाड़े के बीच सौजन्य भेंट में महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार संरक्षण, और पोषण अभियान की प्रगति पर विस्तृत विमर्श हुआ।

आध्यात्मिक भेंट और आशीर्वाद  

मंत्री द्वय ने मौलश्री विहार पहुंचकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

बालिका गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण

श्रीमती ठाकुर ने खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह और नारी निकेतन का दौरा किया। छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों और महिलाओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं, सुरक्षा, और रहन-सहन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 

महिला-बाल कल्याण पर जोर 

केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में चल रही परियोजनाओं की सराहना की और राज्य सरकार के सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। यह दौरा महिला और बाल विकास के क्षेत्र में केंद्र-राज्य समन्वय को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।