चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल के हाथों डॉ. डीके सोनी को मिला 'बेस्ट RTI-PIL एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड

चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल के हाथों डॉ. डीके सोनी को मिला 'बेस्ट RTI-PIL एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड
चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल के हाथों डॉ. डीके सोनी को मिला 'बेस्ट RTI-PIL एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड

शहर के अधिवक्ता का सम्मान, मैत्री पीस फाउंडेशन ने आयोजित किया इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड 2025  

अम्बिकापुर। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के होटल रेडिशन में मैत्री पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड 2025' समारोह में शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता और RTI कार्यकर्ता डॉ. डीके सोनी को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के करकमलों से 'बेस्ट RTI एवं PIL एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया गया। देशभर से केवल 30 चुनिंदा हस्तियों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के सरगुजा से डॉ. सोनी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।डॉ. डीके सोनी ने अपनी संस्था 'सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस' के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, जनहित याचिकाओं (PIL) और RTI के जरिए समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई कर कई मामलों में अपराध दर्ज कराए। उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक उनकी कानूनी लड़ाई ने न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  

समारोह में पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने अपने उद्बोधन में सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना की और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर व गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस आयोजन में मुंबई, हैदराबाद, पटना, जयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति और अन्य क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं।  

डॉ. सोनी ने अवार्ड प्राप्त करने के बाद कहा, "यह सम्मान मुझे जनहित और सामाजिक न्याय के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। भविष्य में भी मैं तेजी से सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दूंगा।"  

इस उपलब्धि पर डॉ. सोनी के शुभचिंतकों, अधिवक्ता समुदाय और आम जनता में हर्ष का माहौल है। मैत्री पीस फाउंडेशन के डायरेक्टर सुरजीत बरुआ, मुस्तफा गोम (मुंबई), कल्याण शास्त्री (हैदराबाद), एल.बी. सिंह (पटना) और धर्मेंद्र चौधरी (जयपुर) सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक समारोह में उपस्थित थे।