युवा शक्ति को समर्पित बजट 2026-27: ‘नौकरी नहीं, नौकरी देने वाला भारत’ की मजबूत नींव — भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता

युवा शक्ति को समर्पित बजट 2026-27: ‘नौकरी नहीं, नौकरी देने वाला भारत’ की मजबूत नींव — भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता

सूरजपुर।संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट देश के युवाओं के लिए नई उम्मीदों, नए अवसरों और नए आत्मविश्वास का दस्तावेज बनकर सामने आया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर के जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने इसे ‘अमृत पीढ़ी’ के सपनों को साकार करने वाला और विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।

देव गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला  बनाने की स्पष्ट दिशा तय करता है। शिक्षा, कौशल, तकनीक, स्वास्थ्य और उद्यमिता-इन सभी क्षेत्रों में संतुलित निवेश कर सरकार ने युवाओं के समग्र विकास का ठोस रोडमैप रखा है।

युवाओं के भविष्य को संवारने वाली प्रमुख घोषणाएं

🔹 शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता:

‘Education to Employment & Enterprise’ के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन, जिससे युवा वैश्विक सर्विस सेक्टर में प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।

🔹 AVGC सेक्टर में नए अवसर:

15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना। 2030 तक 20 लाख नए प्रोफेशनल तैयार करने का लक्ष्य।

🔹 हेल्थकेयर में करियर की नई राह:

अगले 5 वर्षों में 1 लाख संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करने की योजना, जिससे मेडिकल सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

🔹 कौशल विकास को नई ऊंचाई:

वैश्विक विशेषज्ञता के साथ 5 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना, ताकि युवा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दक्ष बन सकें।

🔹 डिजिटल इंडिया और एआई पर जोर:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों पर विशेष फोकस, जिससे युवा भविष्य की नौकरियों के लिए पूरी तरह तैयार हों।

श्री गुप्ता ने कहा कि बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों के युवाओं को अपने घर के पास ही बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही, राजकोषीय घाटा कम कर आर्थिक स्थिरता पर जोर लंबे समय में युवाओं के लिए सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करेगा।उन्होंने कहा, यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतिबिंब है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।