श्रमिक दिवस पर कांग्रेस ने किया श्रमिकों का सम्मान, मोदी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

श्रमिक दिवस पर कांग्रेस ने किया श्रमिकों का सम्मान, मोदी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल
श्रमिक दिवस पर कांग्रेस ने किया श्रमिकों का सम्मान, मोदी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

अम्बिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर आज गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्रमिकों को उपहार देकर उनके संघर्षों को सराहा गया, साथ ही उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक वर्ग की समस्याओं पर भी गहरी चर्चा हुई, जिसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल सुरक्षा, पेंशन और बीमा जैसी सरल योजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर श्रमिक वर्ग की बेहतरी के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला और मोदी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गईं, जिनसे संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों को लाभ हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, और मजदूरी में वाजिब इजाफा न करने की वजह से मजदूरों की हालत और खराब हो रही है।श्री पाठक ने केंद्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने न केवल श्रमिकों, बल्कि नौकरीपेशा मध्यम वर्ग को भी आर्थिक रूप से कमजोर किया है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने जातीय जनगणना की मांग को प्रमुखता से उठाया और अब यह जनगणना होने जा रही है, जिसका सबसे अधिक लाभ श्रमिक वर्ग को मिलेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भी मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 11 वर्षों में श्रमिकों और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने इस दौरान जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि इस जनगणना से श्रमिकों की स्थिति में सुधार होगा और उन्हें उनका हक मिलेगा।

कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने कांग्रेस के कार्यकाल में श्रमिकों के लिए लागू की गई योजनाओं का ब्योरा दिया और श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को बीमा और पेंशन योजनाओं के महत्व के बारे में भी बताया, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनमें 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, श्रीमती जे कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, असफाक अली, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, लोकेश पासवान, जीवन यादव, रजनीश सिंह, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, पंकज शुक्ला, अमित तिवारी राजा, निखिल विश्वकर्मा, मो इमरान, परवेज़ आलम गांधी, रोशन कन्नौजिया, प्रशांत श्रीवास्तव, अमित वर्मा, आशीष शील, मनीष दुबे, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान आदि ने भी सभा को संबोधित किया।सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाई जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस हमेशा श्रमिकों के हित में काम करती रहेगी और उनकी समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाएगी।