पहलगाम आतंकी हमले पर सरगुजा में फूटा गुस्सा: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका; सरकार पर सुरक्षा में चूक का आरोप

पहलगाम आतंकी हमले पर सरगुजा में फूटा गुस्सा: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका; सरकार पर सुरक्षा में चूक का आरोप
पहलगाम आतंकी हमले पर सरगुजा में फूटा गुस्सा: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका; सरकार पर सुरक्षा में चूक का आरोप

अम्बिकापुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के घड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आतंकवाद का पुतला फूंका गया और हमले में मारे गए नागरिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को नमन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश की अस्मिता और सुरक्षा का सवाल है। आतंकवाद के खिलाफ अब पूरे देश को एकजुट होकर निर्णायक कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे।

“यह हमला नहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर तमाचा है” — पाठक

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि जिस तरह आतंकवादियों ने चार जिलों को पार कर पहलगाम तक पहुंचकर आम नागरिकों पर हमला किया, वह सीधे-सीधे खुफिया तंत्र और सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शांति का झूठा भ्रम फैलाकर पर्यटकों को कश्मीर बुलाया, लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं कर सकी।

सर्वदलीय बैठक बुलाने और पीओके पर कार्रवाई की मांग

पाठक ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाने के लिए ठोस कदम उठाए। इसके लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाकर सेना को कार्रवाई की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रहित में सरकार के हर निर्णय के साथ है, लेकिन देश के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

पार्टी नेताओं की बड़ी मौजूदगी

प्रदर्शन में पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, सिमा सोनी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह,रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मो अब्बास, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, जे कुजूर, अनिल सिंह कर्नल, इरफ़ान सिद्दीकी, सुधांशु गुप्ता,अतुल तिवारी, विनोद एक्का, शांतनु मुखर्जी, लक्ष्मी गुप्ता, अशोक सिंह, संजय सिंह, पपिन्दर सिंह, दिनेश सोनी, संजीव मंदिलवार, अशफाक अलि, गुरुप्रीत सिद्धू, दिलीप धार, शिवप्रसाद अग्रहरि, चुनमुन तिवारी, सुधांशु गुप्ता, जमील खान, विकास शर्मा,आलोक सिंह, कलीम अंसारी, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, जीवन यादव, अमित तिवारी, शुभम जायसवाल, बबन सोनी ,उत्तम राजवाड़े, निकी खान, मो इमरान, काजू खान, मो बाबर, दिनेश शर्मा, आतिश शुक्ला, राजीव पाठक, रोशन कन्नौजिया, अमित सिंह, आशीष जायसवाल, आशीष शील, अंकित जायसवाल, ऋसभ जायसवाल, परवेज आलम गांधी, सुशील कसेरा, आयुष पांडे, अंकित एक्का, विकास दुबे, अनिकेत सोनी, मो जिलानी, धीरज गुप्ता, प्रियांशु जायसवाल, आर्यन अग्रवाल, वंश पंडित, संस्कार सिन्हा, गीता रजक, संगीता मिंज, शकीला सिद्दीकी, रूबी जैन, प्रीति सिंह, उर्मिला कुशवाहा, सपना सिन्हा, रूप ताम्रकार, अंजू, ममता सिंह, रत्नप्रिया पांडेय, उर्मिला विश्वास आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।