हड़ताल का असर: महूली स्वास्थ्य केंद्र पर ताला, गर्भवती महिलाएँ और बच्चे इलाज को परेशान

हड़ताल का असर: महूली स्वास्थ्य केंद्र पर ताला, गर्भवती महिलाएँ और बच्चे इलाज को परेशान

ओड़गी/चांदनी बिहारपुर ।एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है ।इसका उदाहरण जिले के ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ महूली आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के दरवाजे ताले में कैद हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह ठप हैं। गाँव का यह केंद्र ग्रामीणों की उम्मीदों का आधार था, मगर अब गर्भवती महिलाओं की जाँच, बच्चों का टीकाकरण और छोटे-मोटे रोगों का इलाज बंद हो चुका है। गरीब ग्रामीण मजबूरी में किलोमीटरों दूर जिला अस्पताल या मंहगे निजी डॉक्टरों के चक्कर काटने को विवश हैं। हड़ताल से उपजी इस संकट ने सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों ने शासन से त्वरित हस्तक्षेप कर स्वास्थ्य सेवाएँ बहाल करने की माँग की है।